मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : दुष्कर्म के आरोपी एएसपी राहुल श्रीवास्तव सस्पेंड

Lucknow : दुष्कर्म के आरोपी एएसपी राहुल श्रीवास्तव सस्पेंड

एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है. राहुल श्रीवास्तव द्वारा छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पीड़ित लड़की की ओर से दी गई शिकायत में एएसपी राहुल श्रीवास्तव पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. छात्रा ने बताया था कि वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। इस दौरान उनकी पहचान अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई.

पीड़िता का आरोप है कि राहुल श्रीवास्तव उसे पढ़ाई का सामान देने के बहाने एक होटल में ले गया और नशीला खाना खिलाया. इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में लड़की ने सीएम योगी और यूपी डीजीपी को शिकायती पत्र दिया था. पूर्व डीजीपी विजय कुमार की अनुशंसा पर अब एएसपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

इसके साथ ही छात्रा ने अश्लील फोटो खींचने का भी आरोप लगाया था. वह अश्लील फोटो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गयी. जब वह गर्भवती हो गई तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला।

इसके बाद परेशान पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई. सुनवाई के बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया है। अब राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → अक्षय कुमार साउथ की इस रीमेक फिल्म में आएंगे नजर , फर्स्ट ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *