मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, IED से भरी कार बरामद

पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, IED से भरी कार बरामद

जम्मू – जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले.

कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया की पुलिस और सुरक्षाबलों को इस बात की सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी हमले की फिराक में हैं. इसके तहत ये जानकारी भी मिली थी कि सफेद सैंट्रो में एक्सप्लोसिव को लाया जा रहा है. आज जब पुलिस ने इलाके की जांच के दौरान संदिग्ध कार को देखा और उसका नंबर भी समान मिला तो उस गाड़ी को तुरंत घेर लिया गया. आतंकी गाड़ी छोड़ कर भाग चुका था.

Share
अगला लेख → परिवार के 4 सदस्यों के लिए किराये पर लिया एयरबस-320

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *