मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

टिड्डियों के झुंड पर केमिकल का छिड़काव, बड़ी संख्या में मारी गईं

टिड्डियों के झुंड पर केमिकल का छिड़काव, बड़ी संख्या में मारी गईं

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार शाम पहुंचे टिड्डी दल में शामिल लाखों कीटों को केमिकलों के गहन छिड़काव की मदद से नष्ट कर दिया गया। बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश जारी है। झांसी मंडल के कृषि उपनिदेशक कमल कटियार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात गरौठा और मौठ इलाके में पहुंचे टिड्डी दल पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा रात भर किए गए कीटनाशक के छिड़काव एवं अन्य उपायों के जरिए लाखों की संख्या में टिड्डे मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बची हुई टिड्डियों का एक छोटा दल इस वक्त झांसी के निकट पारीछा की ओर घूम रहा है, जिसे भगाने के एवं मारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम मध्य प्रदेश के भांडेर, दतिया, इंदरगढ़ होते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों का एक दल झांसी के गरौठा एवं मौठ के विभिन्न गांवों में आ गया था। देर रात उसे भगाने का प्रयास किया गया। कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सात केंद्रीय दल सहित विभिन्न टीमों ने देर रात से लेकर आज सुबह तक इन दलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर उन्हें बड़ी संख्या में मार दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सूर्योदय के साथ ही यह दल उठकर झांसी शहर की ओर बढ़ चला था जो करीब नौ बजे से झांसी के निकट पारीछा बांध के आस-पास घूम रहा है। टिड्डी दल का रुख हवा के अनुसार तय होगा। फिलहाल झांसी जिला प्रशासन दल पर निगाह रख रहा है।

Share
अगला लेख → पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, IED से भरी कार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *