मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

परिवार के 4 सदस्यों के लिए किराये पर लिया एयरबस-320

परिवार के 4 सदस्यों के लिए किराये पर लिया एयरबस-320

नई दिल्ली – आपने शादी में दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर से हो लेकिंन अपने चार लोगो के परिवार के लिए एयरबस को ही किराये पर ले लेना थोड़ा अच्चम्भित लगता है ऐसा ही कुछ हुआ भोपाल में जहां एक व्यक्ति ने परिवार के चार लोगों को भोपाल से दिल्ली जाने के लिए 180 सीटर प्लेन को किराए पर लिया. जानकारों का कहना है कि इसका किराया करीब 10 लाख रुपये आया होगा. परिवार ने ऐसा फैसला भीड़भाड़ से बचने के लिए हवाई जहाज को किराए पर लिया.

पत्नी, दादी और दो बच्चों के परिवार को भोपाल से लाने के लिए एयरबस A320 ने सोमवार को दिल्ली से उड़ान भरी. प्लेन में सिर्फ क्रू मेंबर के अलावा कोई भी सवार नहीं था. दिल्ली से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरने के बाद फ्लाइट साढ़े दस बजे भोपाल एयरपोर्ट पर उतरा. 11.30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए परिवार को सवार कर उसने उड़ान भरी. उसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में उतरा. दरअसल कोरोना संकट की घड़ी में कई मालदार लोग और कंपनियों को संक्रमण की चिंता है. जिसके कारण फ्लाइट में भीड़भाड़ से बचने के लिए उसे किराए पर लेना ही बेहतर मानते हैं. इन दिनों विमान और चार्टर कंपनियों से यात्रा के बारे में लोग सवाल पूछ रहे हैं.

भारत में एक फ्लाइट को उड़ने के लिए सबसे ज्यादा ईंधन की कीमत चुकानी होती है. मगर महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति का सामना करने के लिए जहाज के ईंधन में भारी कटौती कर दी गई है. जिसके चलते कंपनियां और विमानन कंपनियां अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही हैं. विमानन सेवा से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि कॉरपोरेट को ये किराया ज्यादा नहीं लग रहा है. एयरबस A320 को किराए पर लेने की लागत प्रति घंटा 4-5 लाख रुपये होती है.

Share
अगला लेख → भारत-चीन के बीच मध्यस्थता और सीमा विवाद सुलझाने के लिए अमेरि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *