Uncategorized

मथुरा पहुंचे PM मोदी ब्रज रज उत्सव में हुए शामिल , श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में ब्रज रज उत्सव चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को ब्रज रज समारोह में हिस्सा लेने के लिए मथुरा पहुंच गए हैं। मथुरा आगमन पर उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किये। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मथुरा को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा कड़ी रखने के लिए बाहर से अतिरिक्त बल बुलाया गया।

कृष्ण की नगरी में पीएम मोदी

पीएम मोदी की सुरक्षा में आईपीएस, एडिशनल एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. पीएसी, एसपीजी और एनएसजी के स्नाइपर्स ने भी कमान संभाल ली है. संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज रज उत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ब्रज रज महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए मथुरा आए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को मथुरा आगमन पर बधाई दी. पीएम मोदी का काफिला श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हुआ. श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की.

Related Articles

Back to top button