मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

TIK-TOK वीडियो के चक्कर में गयी 5 युवको की जान

TIK-TOK  वीडियो के चक्कर में गयी 5 युवको की जान

वाराणसी -युवाओं में आज कल टिक-टॉक का बुखार चढ़ा हुआ है इसके चलते कई हादसे भी सुनने को मिलते रहते है ऐसा ही एक हादसा हुआ वाराणसी में जहाँ गंगा नदी की रेती पर टिकटॉक वीडियो बनाते समय एक एक कर पांच किशोर गंगा में डूब गए। आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों का शव निकाल लिया गया है। शवों को रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। एक साथ एक ही मुहल्ले के पांच किशोरों की मौत से कोहराम मचा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे टिकटॉक का वीडियो बनाने गंगा किनारे पहुंचे थे। रविदास पार्क और रामनगर के सिपहिया घाट के बीच इन दिनों बीच गंगा में काफी रेती उभरी हुई है। दो किशोर किनारे बैठे रहे और पांच तौसीफ, फरदीन, शैफ, रिजवान और सकी टिकटॉक का वीडियो बनाने के लिए बीच गंगा में उभरी रेती तक पहुंच गए। वीडियो बनाने के दौरान एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों किशोर डूबने लगे।

किनारे बैठे दोनों किशोरों का शोर सुनकर कुछ मल्लाह अपनी नावों को लेकर किशोरों को बचाने के लिए भागे। लेकिन उभरी हुई रेती के बीच से जब तक वहां पहुंच पाते पांचों पानी में विलीन हो चुके थे।

Share
अगला लेख → छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *