Uncategorized

बसपा सुप्रीमो मायावती नें अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है. रविवार को हुई बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. मायावती की गैरमौजूदगी में आकाश आनंद अब बसपा की कमान संभालेंगे. कुछ महीने पहले ही मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था. आकाश को बीएसपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. आकाश आनंद ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कई चुनावी रैलियां कीं.

Related Articles

Back to top button