Breaking-News

अच्छी खबर – किसानों को MSP से डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य मिलेगा

नई दिल्ली – केंद्र सरकार के एक साल पूरे करने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत पर जोर दे रही है. संकट में फंसे एमएसएमई की मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि एमएसएमई को पर्याप्त फंड दिया गया है. किसानों और मजदूरों के लिए फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी. किसानों को लगात से कम से कम 50 से 83 प्रतिशत तक ऊंचा मूल्य मिलेगा.

कैबिनेट फैसलों में फुटपाथ के दुकानदारों को 10 हजार रुपये का कर्ज देने की बात वही 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ मिलेगा 3 लाख लोन के ब्याज में 2 फीसदी की छूट फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया एमएसपी ने डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य मिलेगा किसानों का कर्ज चुकाने के लिए अब 31 अगस्त तक का समय एमएसएमई को 20 हजार करोड़ रुपये के लोन का प्रावधान इससे एमएसएमई में नौकरियां पैदा होंगी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में फसलों का बंपर उत्पाद हुआ है. अब तक 360 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है. दलहन-तिलहन की खरीद जारी है. 14 फसलों के लिए जो समर्थन मूल्य की जो सिफारिश थी उसे मान लिया गया है. कृषि लागत व मूल्य आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट ने 14 फसलों के समर्थन मूल्य के लिए माना है. यदि किसान समय पर अपना कर्ज चुकाता है तो उसे 4 फीसदी में ही कर्ज मिलता है. लॉकडाउन की वजह से सरकार ने किसानों को कर्ज चुकाने के लिए 31 मई तक समय दिया था लेकिन अब उसे बढ़ाकर 31 अगस्त तक किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button