Bollywood NewsMovie

फिल्म ‘मर्दानी’ के 10 साल हुए पूरे , फिर पर्दे पर लौटेंगी शिवानी शिवाजी रॉय

यशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है और ये घोषणा बेहद खास दिन पर की गई है. आज से ठीक 10 साल पहले 22 अगस्त 2014 को पहली फिल्म ‘मर्दानी’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब इस मौके पर यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो जारी कर दर्शकों को इस दमदार फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की खुशखबरी दी है.

रानी मुखर्जी की दमदार वापसी की तैयारी!

इस वीडियो में ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ के कुछ यादगार दृश्य और रानी मुखर्जी के दमदार डायलॉग शामिल हैं, जिसमें उनका लोकप्रिय डायलॉग “शिवानी शिवाजी रॉय” भी शामिल है। उखाड़, जो उखाड़ लेगा,” एक बार फिर” दर्शकों को उत्साहित कर रहा है। यह वीडियो न सिर्फ फैन्स के लिए एक यादगार पल है बल्कि ‘मर्दानी 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी है, जिससे रानी मुखर्जी को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

Related Articles

Back to top button