
लखनऊ – राजधानी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया लेकिन ना रुकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की मौजूद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग दो दर्जन गाड़ियों को भी सीज़ कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत लेकर कैण्ट थाने ले गई।



