लखनऊ – यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12.30 पर जारी होगा।
इस बार के परिणाम प्रयागराज से नहीं बल्कि लखनऊ से जारी होंगे यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ परिणामो को घोषित करेंगे ये पहली बार होगा की यूपी बोर्ड के रिजल्ट लखनऊ से जारी हो रहे है।
उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों परिणामों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां सर्च करते हैं, इनमें से एक है मार्किंग सिस्टम, जिसके अनुसार यह निर्धारित होता है कि छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है या नहीं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अर्थात यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे upresults.nic.in पर जारी किये जायेंगें.

