Posted By : Admin

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे अयोध्या,लिया राम मंदिर निर्माण का जायजा

अयोध्या – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से लगातार विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। पिछले 24 घंटों में मुख्यमंत्री ने चार जिलों का दौरा किया और जिलों की स्थिति का जायजा लिया लिया है। लखनऊ से निकलने के बाद बाराबंकी, बलरामपुर व गोंडा के बाद आज वो रामनगरी अयोध्या आये थे। बारिश के चलते योगी 2 घण्टे की देरी से अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले योगी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जहाँ कोरोना के मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल के निरक्षण के बाद मुख्यमंत्री पहुंचे सर्किट हाउस । सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करी जो कि लगभग एक घण्टे चली।1 घण्टे की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा करी और कामों को जल्द से जल्द धरातल पर लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के सांसद, विधायक, डीएम, कमिश्नर, सम्बन्धित विभाग के अधकारी मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में अधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मणिराम दास छावनी। मणिराम दास छावनी में उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी से की मुलाकात करी ,उनका हालचाल जाना।

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी पहुंचे और हनुमान जी महाराज के दर्शन किये। यहां दर्शन के बाद योगी रामलला के दर्शन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर में पहुंचे और वहाँ रामलला का दर्शन किया। दर्शनोपरांत उन्होंने वहाँ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने यहीं पर ट्रस्ट के सदस्यों से भी मुलाकात करी।

Share This