नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को जेईई मेन परीक्षा दी थी, वे अब इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसे देखने के लिए कोई लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं होगी, बस एक क्लिक में वे आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
पहले, 17 अप्रैल को एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे वेबसाइट से हटा लिया गया था। इसके बाद एक नोटिस जारी किया गया कि आंसर-की को आज दोपहर 2 बजे फिर से जारी किया जाएगा। हालांकि, थोड़ी देरी के बाद अब आंसर-की को अपलोड कर दिया गया है, और छात्र अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं।
नवीनतम आंसर-की में एनटीए ने 3 अप्रैल की पहली शिफ्ट (डोमेस्टिक सेट) और 2 अप्रैल की पहली शिफ्ट (इंटरनेशनल सेट) के दो सवाल हटा दिए हैं। यह संशोधित आंसर-की अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा कब हुई थी? जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?
- सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- ‘Final Answer Keys for JEE(Main) 2025 Session-2 [Paper-1 (B.E./B.Tech)]’ लिंक पर क्लिक करें।
- यह लिंक आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- अब वहां जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर-की दिखाई देगी।
- आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

