Health-NewsPolitics

30 लाख के पार पंहुचा कोरोना संक्रमितों का आकड़ा

नई दिल्ली – कोरोना संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे है ,पिछले 24 घंटो की बात करे तो भारत में 70 हजार के करीब कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसमे 912 लोगों की मौत हो गई. कोरोना मामलों की ये संख्या दुनिया में पिछले दिन आए मरीजों की सबसे ज्यादा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 30 लाख 44 हजार 940 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 56,706 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 7 हजार हो गई और 22 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.72% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 24% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 74% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Related Articles

Back to top button