World-News

JAPAN – शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद सुगा प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया है इसके बाद से कयास लगाया जाने लगा कि अब देश केा नेतृत्व किसके हाथ होगा. शिंजो आबे देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे.वे इस ​समय किसी पुरानी बीमारी के बढ़ जाने से स्वास्थ्य को लेकर काफी जूझ रहे हैं. सत्ता पक्ष की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में उनके उत्तराधिकारी यानी प्रधानमंत्री पद पर कौन बैठेंगे, इसे लेकर पार्टी के अंदर चुनाव कराए जाएंगे.

आबे के उत्तराधिकारियों ने पद पर बैठने को लेकर अपना इरादा जताना शुरू कर दिया है लेकिन इस पद के लिए सबसे योग्य माने जाने वाले सुगा ने प्रधानमंत्री पद पर बैठने को लेकर अनिच्छा जताई है. हालांकि, सुगा की इस तरह की टिप्पणी हाल के दिनों में उग्र मीडिया के बार-बार प्रतिक्रिया मांगे जाने और आम जनता की निगाह में खड़ा किए जाने के फलस्वरूप आई है.

सोफिया यूनवर्सिटी में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर कोइची नाकानो ने कहा कि ये लोग सुगा को आबे की जगह प्रधानमंत्री पद पर बैठाना चाहते हैं और यदि ऐसा होता है तो यह आबे के ​बगैर आबे की सरकार होगी. रॉयटर्स को दिए एक साक्षात्कार में इस सप्ताह सुगा ने आर्थिक विकास में गति लाए जाने और कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाए.
‘अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए हमें उपायों पर गौर करना होगा’

Related Articles

Back to top button