Uttar Pradesh

दीवाली पर प्रदूषण बढ़ भी गया तो धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा, CM योगी ने किया आतिशबाजी का बचाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण को लेकर बयान दिया है। बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिवाली पर आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ भी गया तो धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांगों पर भी सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत से लोग कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण हो गया। हमने कहा कि प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा, काहे चिंता कर रहे हो।” उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उन पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन जनता एक दिन आतिशबाजी करती है तो प्रदूषण की चर्चा शुरू हो जाती है। सीएम योगी ने कहा कि लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई और खूब आतिशबाजी की। उन्होंने बताया कि सरकार ने पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया और वह खुद अयोध्या में आतिशबाजी के दौरान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button