Bollywood NewsMovie

Singham Again का नया पोस्टर हुआ जारी, धांसू लुक में दिखे रणवीर सिंह

रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म ‘सिंघम 3’ से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जहां रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर पांच साल बाद पुलिस अधिकारी भालेराव के रूप में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले 2018 में रिलीज हुई फिल्म में रणवीर सिंह ने सिंबा का किरदार निभाया था.

बता दें ‘सिंघम 3’ के नए पोस्टर में रणवीर सिंह दहाड़ते नजर आ रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में भगवान हनुमान को भी दिखाया गया है. वहीं रणवीर सिंह का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है.

इस पोस्टर में भगवान हनुमान की झलक देखने के बाद फैंस रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं.

वहीं रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ का नया पोस्टर शेयर किया, रणवीर सिंह ने भी अपना नया लुक शेयर किया. रणवीर सिंह का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, वजह ये है कि इस पोस्टर में भगवान हनुमान नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button