मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देख सकेंगे बंदी- श्री धर्मवीर प्रजापति

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देख सकेंगे बंदी- श्री धर्मवीर प्रजापति

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में बन रही भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण जेल में निरुद्ध कैदी भी देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जेल अधीक्षकों को प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण कराए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री प्रजापति ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही जेलों में गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कराए जाने के निर्देश दिए थे।

इसके पश्चात बंदियों को अपने-अपने वादों की चर्चा से बचने के लिए हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंदियों द्वारा लगातार हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पुस्तक की मांग आ रही है। इसी के दृष्टिगत गीता प्रेस गोरखपुर से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की 50-50 हजार प्रतियां मंगाई गई हैं।जल्द ही सभी जेलों में यह प्रतियां वितरित कराए जाएंगे।

Share
अगला लेख → उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त , कोहरे स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *