मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त , कोहरे से ट्रेनों और फ्लाइट्स पर बुरा असर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त , कोहरे से ट्रेनों और फ्लाइट्स पर बुरा असर

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में कोहरे के कारण गुरुवार को धूप नजर नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार से 06 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी कोहरा छाए रहने की संभावना है।

05-07 जनवरी के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, 05 और 06 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान है.


अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. 05 और 06 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

Share
अगला लेख → EARTHQUAKE: मिजोरम में सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके किए गए मह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *