मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने पर लगा प्रतिबंध

UP : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने पर लगा प्रतिबंध

डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत समारोह में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

स्मार्ट फोन के प्रयोग पर नाराजगी जताई

उन्होंने फील्ड ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन के इस्तेमाल के चलन पर भी नाराजगी जताई है. डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को जारी निर्देश में कहा है कि ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन के इस्तेमाल से पुलिसकर्मी काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं.

डीजी लॉ सिस्टम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है. इस दौरान संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी जाए. यह फोन पर बातचीत तब करनी चाहिए जब कोई जरूरी काम हो।

Share
अगला लेख → रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे बाबरी के पू्र्व मु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *