मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार हरियाणा के ₹700 करोड़ के कथित फ्रॉड में CBI का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे CJP नेता, सौरव दास समेत 3 हिरासत में पंजाब में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13.60 लाख नाम कटे, 7.97 लाख नए जुड़े ‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला

भारत-चीन मामले में प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान

भारत-चीन मामले में प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान

भोपाल – मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि ”एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है.

भारत चीन तनाव की चर्चा के दौरान एक सवाल पर पत्रकारों से उन्होंने कहा, ”कांग्रेस को तो अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिये. उनमें न तो बोलने की सभ्यता है, न ही पार्टी में संस्कार हैं, न ही उनकी पार्टी में देशभक्ति है. मैं एक बात कहूंगी कि देशभक्ति आयेगी कहां से, जब दो देशों की सदस्यता लेकर रहेंगे.उन्होंने कहा कि ये देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षित है.

वहीं,कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया और कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिये बिना उन पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ”कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है. कोई भी गोडसे भक्त देशभक्त नहीं हो सकता है. जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

Share
अगला लेख → UP - अब शहरों में मुफ्त पानी पीने वाले परिवारों को भी भरना ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *