मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राहुल गाँधी का बीजेपी पर हमला सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह

राहुल गाँधी का बीजेपी पर हमला सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह

दिल्ली – भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार हमला बोला है. राहुल ने एक कार्यक्रम में देश के युवाओं को संबोधित किया और कहा की हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की जरूरत है.उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या.

राहुल गांधी ने कहा, “युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता? उत्तेजक नारे लगाता युवा या रोजगार प्राप्त युवा? मोहब्बत या नफरत? आज वास्तविक मुद्दों से नजरें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है. बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच युवा और गरीब पढ़ाई, कमाई और दवाई के बोझ तले दबा चला जा रहा है और सरकार इसे ‘अमृतकाल’ बता कर उत्सव मना रही है. सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह जमीनी हकीकत से बहुत दूर हो गया है.”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए मेरे साथ करोड़ों युवा ‘न्याय योद्धा’ स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा से प्रेरणा ले कर, न्याय का हक मिलने तक, इस संघर्ष में शामिल हो रहे हैं. सत्य जीतेगा, न्याय होगा! बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी

Share
अगला लेख → UP में 80 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा बनाएगी 20 क्लस्टर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *