मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP में 80 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा बनाएगी 20 क्लस्टर

UP में 80 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा बनाएगी 20 क्लस्टर

लोकसभा चुनाव में सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका को देखते हुए बीजेपी ने पूरे क्षेत्र को क्लस्टर में बांटने का फैसला किया है. राज्य की 80 लोकसभा सीटों को 20 क्लस्टर में बांटा जाएगा और प्रत्येक की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जाएगी। प्रत्येक क्लस्टर में औसतन तीन से पांच लोकसभा सीटें होंगी। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने गुरुवार को लखनऊ के चांसलर क्लब में हुई शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी की यह रणनीति साझा की. यह स्पष्ट किया गया कि लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना बूथ स्तर तक इन्हीं क्लस्टरों के आधार पर बुनी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में मिशन-2024 की निश्चित सफलता के लिए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई. इसी क्रम में बीजेपी के सभी मंत्री, सांसद और विधायक 1 से 12 फरवरी तक गांव में प्रवास करेंगे.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : रामनगरी में नहीं भटकेंगे तीर्थयात्री, बहुभाषीय साइनेज प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *