मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इन सितारों ने पेरेंट्स की पसंद से की शादी, अरेंज मैरिज कर बसाया अपना घर

इन सितारों ने पेरेंट्स की पसंद से की शादी, अरेंज मैरिज कर बसाया अपना घर

बॉलीवुड डेस्क – बॉलीवुड और टीवी के सितारों की अफेर्यस के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। लेकिन बात जब शादी की आती है तो हर कोई अपने जीवन के इस फैसले को बहुत ही सोच समझ करत लेता है। शादी के इस खास मौके पर कोई अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर चुनता है तो कोई अपने पेरेंट्स की पसंद से। बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स है जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर शादी की और सफल शादीशुदा जिंदगी बिता भी रहे हैं।

बॉलीवुड में नील नितिन मुकेश की गिनती हैंडसम एक्टर में होती हैं। 9 फरवरी 2017 को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में बताकर सबको चौंका दिया था। आपको बता दें, ये शादी अरेंज मैरिज थी। ये दोनों अपनी-अपनी फैमिली को बहुत टाइम देते हैं। नील ने माता-पिता की पसंद रुक्मिणी को अपने लिए परफैक्ट बताया हैं। नील नितिन मुकेश की एक बेटी है।

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी की थी। विवेक ने अरेंज्ड मैरिज की राह को ही चुना। विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी की थी। अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। इसके साथ प्रियंका की मां ने भी बताया था कि वो इस अरेंज मैरिज से बेहद खुश है।

शाहिद कपूर ने भी परिवार की पसंद से शादी मीरा राजपूत से की साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे मीरा और शाहिद की मुलाकात परिवार के साथ सत्संग के दौरान हुई थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता दोनों राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे और यहीं से दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई। इन दोनों को एक बेटी और एक बेटा है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है और दोनों काफी खुश नजर आते है।

टीवी एक्टर करन ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी उनके पिता के कहने पर की थी। टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बते’ में करण भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल ने भी अरेंज मैरिज ही की। शायद आप नहीं जानते होंगे कि शो में करण के ससुर का रोल निभाने वाले एक्टर अभय भार्गव रियल लाइफ में भी उनके ससुर हैं। उनकी बेटी अंकिता की मुलाकात करण से टीवी एक्टर अली गोनी ने कराई थी। पार्टी में मिलने के दो दिन बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इनकी धूमधाम से शादी हुई और आज ये कपल एक दूसरे के साथ बहुत खुश है।

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *