मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : सरकारी आवस में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

UP : सरकारी आवस में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

बदायू : शनिवार की सुबह महिला जज ज्योत्सना राय का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखी बातों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट की जज ज्योत्सना राय शनिवार की सुबह कोर्ट नहीं पहुंचीं. उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके स्टाफ ने पुलिस और परिसर में रहने वाले अन्य न्यायाधीशों को सूचित किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा धक्का देकर खोला. पुलिस घर में घुसी. अंदर एक कमरे में पंखे से उसका शव लटक रहा था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं. वह बदायूँ में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं से पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी हैं। सरकारी आवास में महिला जज का शव मिलने से हर कोई हैरान है.

Share
अगला लेख → लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी , हल्की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *