मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : पुलिस-बदमाशों के बीच चली गोलियां, मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल

UP :  पुलिस-बदमाशों के बीच चली गोलियां, मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल

पीलीभीत पुलिस की 45 घंटे के भीतर बदमाशों से दूसरी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर हिस्ट्रीशीटर को उसके 4 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है, आमने सामने से हुई फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली भी लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास दो तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा, बाइक और 4 इंजन पंपसेट बरामद हुआ है, घटना थाना अमरिया क्षेत्र के दियूनी डैम रोड की है।

दरअसल पीलीभीत शहर में हुई लाखों के मोबाइल की चोरी और पूरनपुर में हुई लाखों की डकैटी के बाद से पुलिस एक्शन में है बीते 45 घंटे पहले पूरनपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा था। जिसमें एक के पैर में गोली लगी थी। इधर अब अमरिया पुलिस की भी गश्त के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को उसके साथियों संग धर दबोच लिया है, जानकारी के मुताबिक अमरिया पुलिस दियूनी डैम मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को दो बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखे। दोनों बाइकों के बीच रस्सी से पंपिंग सेट इंजन बंधा था। शक होने पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ललकारा तो दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली एक बदमाश को जा लगी, जिसके बाद पुलिस ने कस्बा अमरिया के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर शेरा, ग्राम अंटा गौटिया निवासी हरीश उर्फ भूरा, संतोष और सिरसा गांव निवासी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर शेरा पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट जैसे 11 मुकदमे दर्ज है, फिलाल पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → अभीनेता मिथुन चक्रवर्ती को बेचैनी और सीने में तेज दर्द, अस्प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *