मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आज से मिलेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन ,संकटमोचन के लिए करना पड़ेगा इंतज़ार

आज से मिलेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन ,संकटमोचन के लिए करना पड़ेगा इंतज़ार

वाराणसी – बाबा विश्वनाथ मंदिर भक्तों के लिये आज से खोल दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश में 8 जून से ही लगभग सभी जिलों में मंदिर और मॉल्स खल गये हैं. कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा का हवाला देकर इसकी इजाजत नहीं थी. इस बीच आज से काशी में तमाम धर्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिये खुल जाएंगे.

आज वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, नदेसर मस्जिद (कैंट), गुरुद्वारा, थाना चौक, श्री गुरु बृह्स्पति मंदिर, दशाश्वमेध, तिलभांडेश्वर मंदिर ,(रेवड़ी तालाब),बाबा कीनाराम मंदिर,गौरी केदारेश्वर मंदिर (केदार घाट) समेत तमाम मंदिरों में भक्त आज से दर्शन कर सकेंगे.

हालाँकि वाराणसी का प्रसिद्ध संकटमोचन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओ को इंतज़ार करना पड़ेगा जिला प्रशासन की तरफ से जारी 24 प्वाइंट चेक लिस्ट के सभी बिंदुओं को पूरा करने के बाद मंदिर के खोलने के तिथि की घोषणा की जाएगी. जानकारी के मुताबिक 8 जून को ही मंदिर खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई थी. चेकलिस्ट जारी होने के बाद उसके अनुसार तैयारी की जा रही है. तैयारी पूरी हो जाने के बाद जिला प्रशासन से राय मशविरा कर मंदिर जल्द ही खोल दिया जाएगा.

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *