मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP : बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र को कॉलेज के समाने ट्रक रौंदा, छात्र की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

UP : बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र को कॉलेज के समाने ट्रक रौंदा, छात्र की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

महोबा में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र की ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। बोर्ड परीक्षा में कॉलेज की अव्यवस्थाओं और प्रशासन की लापरवाही के चलते कॉलेज के सामने ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। छात्र की मौत से अक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया है और छात्र की मौत में हुई लापरवाही पर जांच और कार्यवाही की मांग परिजनों ने की है।

दरअसल आपको बता दें कि आज हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का पहला दिन है। मगर अव्यवस्थाओं के चलते एक छात्र की जान तक चली गई। बताया जाता है कि खन्ना थाना क्षेत्र के कुलकुवां गांव निवासी नरेश तिवारी के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र 18 वर्षीय हिमांशु परीक्षा देने के लिए कबरई थाना क्षेत्र में आने वाले मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नहदौरा आया था। कॉलेज के गेट में प्रवेश से पहले उसके हाथ में घड़ी देख ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने उसे घड़ी उतार कर आने के लिए कह दिया। जिस पर छात्र सड़क पार कर घड़ी रखने जाने लगा तभी बताया जाता है कि तभी तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा और छात्र को बुरी तरीके से रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्र की दर्दनाक मौत से मौजूद अन्य परीक्षार्थियों में हड़कंप आम गया। वहीं स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और छात्र की मौत का जिम्मेदार कॉलेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही को बताया है। सभी ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। मृतक छात्र के चाचा मनोज ने बताया कि उसका भतीजा पेपर देने आया था मगर लापवाही के कारण उसकी सड़क हादसे में जान चली गई है। कहा कि यदि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अन्य सामान रखने की व्यवस्था विद्यालय में या उसके पास ही होती तो शायद यह घटना घटित नहीं होती, क्योंकि कॉलेज हाईवे पर बना हुआ है ऐसे में की गई लापरवाही के चलते ही छात्र की सड़क हादसे में जान गई।

रिपोर्ट – इरफान पठान ( महोबा )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा , एग्जाम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun