मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : कानपुर में दर्दनाक हादसा , खाई में गिरी बस साइकल सवार 3 छात्रों की मौत

UP : कानपुर में दर्दनाक हादसा , खाई में गिरी बस साइकल सवार 3 छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां घाटमपुर के पतारा इलाके में यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे के शिकार तीनों छात्र थे. साथ ही कई यात्री घायल भी हुए हैं. पुलिस और बचाव सेवाएँ घटनास्थल पर हैं।

शुक्रवार की सुबह तीन छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहे थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई. इस घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया.

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा रोड स्टेशन के पास एक बस ने तीनों छात्रों को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों की पहचान अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार के रूप में हुई है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Elvish Yadav Case : कोर्ट से यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *