मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी , जानें फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी , जानें फायदे

जौ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से डायबिटीज जैसी समस्या से बचा जा सकता है। जौ के सेवन से हाई शुगर को बिना दवा के नियंत्रित किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। जिसे आहार और योग के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। डायबिटीज की समस्या को कम करने के लिए कई लोग रोजाना दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन कई घरेलू उपायों की मदद से भी डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।

घरेलू उपचार में से एक जौ का पानी है। जौ का पानी मधुमेह को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है जौ का पानी?

वजन नियंत्रित करने में मददगार

जौ में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है. जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है.

दिल के लिए फायदेमंद

जौ में मौजूद घुलनशील फाइबर के कारण यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह आपको डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है।

पाचन क्रिया में सुधार लाता है

अगर आप अपने आहार में जौ का पानी शामिल करते हैं तो यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है जिससे आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण साबित होता है।

इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक

कई शोधों के अनुसार, जौ के पानी का सेवन आपके शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है जो आपके रक्त कोशिकाओं में ग्लूकोज के अवशोषण में उपयोगी होता है।

Share
अगला लेख → पंजाब के सीएम भगवंत मान तीसरी बार बने पिता , पत्नी ने बेटी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *