मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : रात में घरों की रखवाली कर रहे कॉलोनी के लोग, बाहरी लोगों का प्रवेश की वर्जित

UP : रात में घरों की रखवाली कर रहे कॉलोनी के लोग, बाहरी लोगों का प्रवेश की वर्जित

पीलीभीत में चोर बेखौफ़ है तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है एक ही रात में हुई दो चोरियों के बाद से कॉलोनी के लोगों का भरोसा अब पुलिस से उठ गया है औऱ लोग अब खुद ही पहरा देकर अपने घरों की रखवाली कर रहे है साथ ही कॉलोनी में आने जाने वालों से पूछताछ भी कर रहे है। कॉलोनी के लोगों ने रात 8 से सुबह 6 बजे तक बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल कोतवाली पूरनपुर के मोहल्ला पंकज कालोनी के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल बृजेश वर्मा आईजी कार्यालय में तैनात हैं। बीते सोमवार को उनके घर से सोने चांदी के जेवर सहित लगभग एक लाख की चोरी हो गई थी साथ ही गली नंबर 7 के निवासी अरविंद मिश्रा के घर भी चोरो ने धावा बोला था। चोरी के दूसरे दिन भी कालोनी के ही बृजलाल और 11 नंबर गली के राम सिंह के घरों में भी चोरो ने घुसने का प्रयास किया था। कालोनी में चोर लगातार घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं गलियों में शाम को कई संदिग्ध लोगों को भी बेवजह घूमते देखा गया।

इसको लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। घटनाएं होने के बावजूद पुलिस सक्रियता नहीं दिख रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी पनप रही है। लोगों ने सजगता दिखाते हुए खुद ही अपने घरों की रखवाली का जिम्मा उठा लिया औऱ रात में टोली बनाकर गलियों मे घूमकर रखवाली करने लगे हैं। यही नहीं रात आठ बजे के बाद गलियों में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है औऱ रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बाहरी लोगों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया है।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
अगला लेख → इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव की बायोपिक 'श्रीकांत' , सामने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *