मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप

दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को आज यानी शनिवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. विभव कुमार को सीएम आवास के पिछले गेट पर पकड़ा गया. विभव कुमार ने स्वाति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस उसे अस्पताल ले जाएगी. गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि विभव कुमार दिल्ली से बाहर नहीं गए हैं बल्कि सीएम आवास में मौजूद हैं.

गौरतलब है कि विभव कुमार पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप लगा है. बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में स्वाति ने अरविंद केजरीवाल के पीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में स्वाति ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद से दिल्ली पुलिस लगातार विभव कुमार की तलाश कर रही थी. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि विभव कुमार सीएम आवास में है. जिसके बाद पुलिस पीछे पड़ी और उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा विभाग कुमार ने इस मेल के जरिए स्वाति के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस को विभव कुमार का लोकेशन भी उसके आईपी लोकेशन से मिला.

विभव ने मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

गौरतलब है कि इससे पहले विभव कुमार ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाई और अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा किया. पार्टी ने कहा कि जब कुमार ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो आप सांसद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के SHO को ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं. शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गईं तो कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की.

Share
अगला लेख → कपिल के शो में नजर आएंगे कई मशहूर सितारे, न्यू प्रोमो हुआ जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *