मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आतंकियों ने छीन ली पाकिस्तान की बेटी की खुशियां, बारात रह गई अधूरी

आतंकियों ने छीन ली पाकिस्तान की बेटी की खुशियां, बारात रह गई अधूरी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना हमले में कई महिलाओं ने अपनी आंखों के सामने अपने पतियों को खो दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

लेकिन इस हमले का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। पाकिस्तान की बेटियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। भारत सरकार ने इस हमले के बाद कड़ा कदम उठाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया, जिसके चलते कई दुल्हनें बारात का इंतजार करती रह गईं, लेकिन बारात भारत से पाकिस्तान नहीं पहुंच सकी।

भारत सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जो भारतीय नागरिक पाकिस्तान में हैं, वे 1 मई तक लौट सकते हैं। वहीं, भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर अपने देश लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले के चलते कई लोग, जो शादी या पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे, अब नहीं जा पाए।

राजस्थान के रहने वाले शैतान सिंह की शादी पाकिस्तान में तय थी। वे गुरुवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले थे, लेकिन सीमा बंद हो जाने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। उन्होंने कहा, “आतंकियों का हमला निंदनीय है। हमें अब जाने की इजाज़त नहीं मिल रही है। देखना होगा आगे क्या होता है।”

इसी तरह, सुरिंदर सिंह भी अपने भाई की शादी में शामिल होने पाकिस्तान जाने वाले थे। उन्होंने बताया, “मेरे परिवार के कुछ सदस्य पाकिस्तान में रहते हैं, और मैं शादी के लिए वहां जाने वाला था। मगर अब योजना स्थगित करनी पड़ी।”

इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई है, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। यह हमला केवल जान लेने के लिए नहीं, बल्कि समाज में दरार पैदा करने की साजिश भी थी।

Share
अगला लेख → दिल्ली: चांदनी चौक की मार्केट में भीषण आग, भारी नुकसान की आश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *