मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ में भीषण गर्मी का सितम जारी ,48 घंटे में हीट वेव से 6 की मौत

लखनऊ में भीषण गर्मी का सितम जारी ,48 घंटे में हीट वेव से 6 की मौत

यूपी में भीषण गर्मी जारी है. राजधानी लखनऊ में दूसरे दिन भी तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया. सड़कों पर सन्नाटा है. लखनऊ में भीषण गर्मी से 48 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। इधर लखनऊ में नगर निगम गर्मी से बचने के लिए सड़कों पर वॉटर फॉग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है.

वहीं, सीएम योगी ने हीट वेव (LU) को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. समस्त शहरी निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पेय पदार्थ रखे जायें। बाजारों/मुख्य मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जाय। इस कार्य में सामाजिक/धार्मिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाये। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। कम से कम प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। कहीं भी पेयजल की कमी नहीं होनी चाहिए.

इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में गर्मी का 42 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया था. गुरुवार रात यहां न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसा 42 साल में पहली बार हुआ है. इससे पहले 29 मई 1982 को न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया. 31 मई 1995 के बाद यह दूसरा सबसे अधिक तापमान है. तब तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था. गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक रहेगा.

Share
अगला लेख → गर्मी में खाली पेट भूलकर भी नही खानें चाहिए ये फल फायदे की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *