मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, भारत के जवाब से बौखलाकर फिर की फायरिंग

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, भारत के जवाब से बौखलाकर फिर की फायरिंग

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान घबरा गया है। जवाबी दबाव में, पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीज़फायर का उल्लंघन किया। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ और तंगधार सेक्टरों में पूरी रात जबरदस्त गोलीबारी होती रही। भारतीय सेना ने भी इसका जोरदार जवाब दिया।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान इस डर से रातभर फायरिंग कर रहा है कि भारतीय सेना कहीं सीमा पार कार्रवाई न कर दे। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 25 और 26 अप्रैल 2025 की रात पाकिस्तानी चौकियों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई थी, जिसका भारतीय जवानों ने छोटे हथियारों से माकूल जवाब दिया। राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले भी कर चुका है पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार और शुक्रवार की रात एलओसी पर फायरिंग कर सीज़फायर का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने उस वक्त भी प्रभावी जवाबी कार्रवाई की थी। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से गोलीबारी की शुरुआत की थी, जिसका भारतीय सैनिकों ने पूरी मजबूती से मुकाबला किया।

पहलगाम हमले ने देश को झकझोर दिया

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

भारत ने उठाए सख्त कदम

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को निलंबित करना और दोनों देशों के उच्चायोगों में स्टाफ की संख्या घटाना शामिल है। इसके साथ ही भारत ने सिंधु जल संधि, जो 1960 में हुई थी, को भी स्थगित कर दिया है। भारत के इन कड़े फैसलों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अब वह जवाबी कार्रवाई की धमकी दे रहा है।

Share
अगला लेख → पाकिस्तान ने भारत के हमले की आशंका से राजस्थान सीमा पर सुरक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *