मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

अखिलेश यादव के बर्थडे से पहले सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, बताया देश का भावी पीएम

अखिलेश यादव के बर्थडे से पहले सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, बताया देश का भावी पीएम

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर उनके भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर लगाए गए हैं. जिसके बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है.

लोकसभा चुनाव-2024 में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. यूपी की 80 में से 37 सीटों पर जीत हुई है. इस जीत से भारत गठबंधन में सपा का कद बढ़ गया है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है. इस बीच गुरुवार को लखनऊ में लगा अखिलेश यादव का पोस्टर सुर्खियां बटोर रहा है.

गौरतलब है कि 1 जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है. इससे पहले राजधानी लखनऊ में उनके ‘बवी प्रधानमंत्री’ वाले पोस्टर देखे जा चुके हैं. ये पोस्टर सपा नेता मंजीत यादव के नाम पर लगाए गए हैं. पोस्टर में मंजीत यादव की फोटो भी शामिल है. पोस्टर पर लिखा है कि ‘देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में भी अखिलेश यादव से जुड़े एक पोस्टर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. यह पोस्टर पूर्व सपा विधायक संतोष पांडे ने लगवाया है.

इसके साथ ही मंजीत यादव ने पोस्टर और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया. इस पोस्टर में अखिलेश को जन नायक बताया गया है. चुनाव में जीत से सपा मुखिया भी काफी उत्साहित हैं. राजनीतिक रणनीति पर काम करने के साथ ही वह लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमला भी कर रहे हैं.

Share
अगला लेख → विधायक बेदी राम हुए अंडरग्राउंड , पेपर लीक स्टिंग पर योगी हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *