मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Dengue में कम हो जाए प्लेटलेट्स तो जरुर खाएं ये फल , जानें फायदे

Dengue में कम हो जाए प्लेटलेट्स तो जरुर खाएं ये फल , जानें फायदे

डेंगू बुखार काफी खतरनाक माना जाता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी आने लगती है। लगातार बुखार रहना, सिर दर्द होना और उल्टी होना भी आम बात है। जिसके कारण पूरे शरीर की स्थिति ख़राब होने लगती है।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करें। अधिक पानी पीना। शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इससे डेंगू से जल्दी रिकवरी होगी और अन्य प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगे।

जानिए डेंगू के मरीजों को कौन से फल खाने चाहिए?

कीवी- डेंगू के मरीजों को कीवी खाने की सलाह दी जाती है. कीवी में विटामिन सी पाया जाता है. जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होते हैं। कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है.

अनार- डेंगू के मरीज अनार खा सकते हैं. अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार विटामिन-सी का भी स्रोत है। अनार खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। अनार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनार खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

पपीता- फाइबर से भरपूर पपीता भी डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। पपीते के पत्तों के रस का उपयोग डेंगू में भी किया जाता है। डेंगू के मरीज तेजी से ठीक होने के लिए पपीता खा सकते हैं।

सेब- डेंगू हो या कोई दूसरा बुखार सेब एक ऐसा फल है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं। सेब में आवश्यक विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो बुखार में जल्दी सुधार लाते हैं। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है जो पेट को स्वस्थ रखता है।

Share
टैग: #healthnews
अगला लेख → हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा ,महापुरुषों की प्रतिमा स्थल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *