मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

कोलकाता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। देशभर में विरोध प्रदर्शन के बाद ये फैसला आया. हाई कोर्ट ने पुलिस से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तुरंत सीबीआई को सौंपने को कहा है. दरअसल, शुक्रवार की सुबह आरजी कर हॉस्पिटल के एक सेमिनार हॉल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में शनिवार को एक सिविक वालंटियर को गिरफ्तार किया गया.

इससे पहले दिन में, उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को दोपहर 1 बजे तक केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले को संभालने के तरीके पर गंभीर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कई खामियां हुई हैं. अस्पताल प्रशासन को यह मामला दर्ज करना चाहिए था.

प्रशिक्षु डॉक्टर के माता-पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कोर्ट से मामले की निगरानी करने को कहा. इसके अलावा कई अन्य जनहित याचिकाएं (पीआईएल) भी दायर की गईं, जिनमें सीबीआई जांच की मांग की गई।

Share
अगला लेख → किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 आदत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *