Bollywood NewsMovie

Stree 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम , पठान, कल्कि 2898 AD और फाइटर को दी मात

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्त्री 2’ स्वतंत्रता दिवस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ सिनेमाघरों में आ चुकी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

‘स्त्री 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जिससे यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इसने हाल ही में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘फाइटर’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

स्त्री 2 ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘जवान’ के बाद ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है।

Related Articles

Back to top button