मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP Police Recruitment Exam : परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को CM की सौगात, बस करना होगा ये काम

UP Police Recruitment Exam : परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को CM की सौगात, बस करना होगा ये काम

यूपी पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पूरे राज्य में आयोजित की गई है। ऐसे में योगी सरकार ने परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया है.

यूपी परिवहन निगम की बसें परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा कराएंगी। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड या छाया प्रति व्यवस्थापक को उपलब्ध करानी होगी. इस संबंध में जोनल और सहायक जोनल प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने मुफ्त यात्रा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है. उन्होंने सभी जोनल प्रबंधकों, सहायक जोनल प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को घर से केंद्र तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करें।

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र के मुताबिक शासन का निर्देश मिल गया है। रक्षाबंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मुफ्त यात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। ताकि किसी को असुविधा न हो.

18 अगस्त से 1 सितंबर तक क्षेत्र में अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। इस अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालकों एवं संबंधित कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है।

Share
अगला लेख → Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट पर गैस रिसाव से मचा हड़कंप , खाली क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *