मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कंगना रनौत ने ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर अमर कौशिक को बताया असली हीरो, फिल्म की सफलता पर जताई खुशी

कंगना रनौत ने ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर अमर कौशिक को बताया असली हीरो, फिल्म की सफलता पर जताई खुशी

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए ‘स्त्री 2’ के पहले दिन के शानदार कलेक्शन पर खुशी जाहिर की और फिल्म के असली हीरो के रूप में निर्देशक अमर कौशिक की सराहना की।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की पूरी टीम को बधाई, लेकिन फिल्म के हीरो तो फिल्म के निर्देशक ही हैं. भारत में, हम निर्देशकों की इतनी सराहना नहीं करते हैं और जब कोई फिल्म हिट हो जाती है तो उन्हें ज्यादा श्रेय नहीं मिलता है। यही कारण है कि इतने सारे युवा अभिनेता बनना चाहते हैं, जबकि बहुत कम अच्छे निर्देशक हैं।

कंगना ने ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक की भी प्रशंसा की और लिखा, “प्रिय अमर कौशिक सर, अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” कंगना के अलावा फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी ‘स्त्री 2’ की सफलता पर टीम को बधाई दी और इसे प्रतिभा की जीत बताया। उन्होंने राजकुमार राव और डायरेक्टर अमर कौशिक की भी तारीफ की.

Share
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → UP : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर ने PWD गेस्ट हाउ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *