मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Kupwara में सेना नें 3 आतंकियों को मार गिराया , सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara में सेना नें 3 आतंकियों को मार गिराया , सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय सेना घाटी से आतंकियों का सफाया करने में लगी हुई है. खबरों के मुताबिक, कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं. गुरुवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल और तंगधार इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ हुई. इन दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 3 आतंकी मारे गए हैं.

भारतीय सेना ने ट्वीट किया

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि खुफिया सूचना के आधार पर कुपवाड़ा में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना मिली थी. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर 28-29 अगस्त को सर्च ऑपरेशन चलाया और 3 खूंखार आतंकियों को मार गिराया. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

भारतीय सेना के मुताबिक, माछिल और तंगधार में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल हरकत में आए. घाटी में मौसम बहुत ख़राब था. कई घंटों की लगातार फायरिंग के बाद पहले एक आतंकी की गोली लगने से मौत हो गई और फिर 2 अन्य आतंकी भी मारे गए. सुरक्षा बलों के मुताबिक, भारी बारिश के दौरान घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाना बेहद मुश्किल काम है. 3 आतंकियों की मौत के बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में चुनाव होंगे. इस चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव प्रचार के बीच आतंकियों के आतंक को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Share
अगला लेख → CM भगवंत मान ने बनाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, 800 विशेषज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *