मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके किए गए महसूस, अफगानिस्तान रहा केंद्र

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके किए गए महसूस, अफगानिस्तान रहा केंद्र

अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया है. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई है और यह भूकंप 255 किमी की गहराई पर आया है. भूकंप अफगानिस्तान के समय के मुताबिक सुबह 11:26 बजे आया, जिसका असर दिल्ली तक देखा गया। भूकंप का केंद्र काबुल से कुछ दूरी पर स्थित था और इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि दिल्ली-एनसीआर भी भूकंप की चपेट में आ गया.

अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि, भूकंप से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले बुधवार को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भी 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. इससे एक हफ्ते पहले सुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के वक्त लोग नींद से जाग रहे थे और कई लोग झटके की वजह से जगे हुए थे. इस भूकंप के झटके बारामूला, पुंछ और श्रीनगर के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए.

भूकंप कैसे आता है ?

भूकंप से जमीन के भीतर कंपन होता है, जिससे जमीन और उसके ऊपर बनी संरचनाएं हिल जाती हैं। भूकंप आमतौर पर तब आते हैं जब पृथ्वी की ऊपरी सतह की प्लेटें आपस में टकराती हैं। परिणामस्वरूप भूकंप आने की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रक्रिया में ये प्लेटें एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है और धरती हिलने लगती है। इससे कई बार धरती पर दरारें पड़ जाती हैं। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में यह प्रक्रिया हफ्तों या महीनों तक चलती रहती है, समय-समय पर ऊर्जा निकलती रहती है।

Share
अगला लेख → Prayagraj : मदरसे में छापे जा रहे थे नकली नोट, चार आरोपी गिर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *