मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड हुआ रिलीज, मुन्ना भैया की शानदार वापसी

मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड हुआ रिलीज, मुन्ना भैया की शानदार वापसी

प्राइम वीडियो पर मिर्ज़ापुर 3 का बहुप्रतीक्षित बोनस एपिसोड रिलीज़ हो गया है, जिसमें प्रशंसकों के पसंदीदा किरदार मुन्ना भैया की धमाकेदार वापसी होगी। 25 मिनट के इस एपिसोड में दिव्येंदु द्वारा निभाया गया किरदार मुन्ना त्रिपाठी वही पुराना अंदाज और भौकाल नजर आ रहा है में नजर आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. इस एपिसोड में मुन्ना भैया अपनी पत्नी माधुरी यादव की तारीफ करते हुए अपने दुश्मन गुड्डु पंडित, शरद शुक्ला और गोलू गुप्ता पर निशाना साधते हैं.

सीजन 3 में मुन्ना त्रिपाठी की कमी दर्शकों को खल रही थी, जिसके बाद इस बोनस एपिसोड ने फैंस को खास तोहफा दिया है. एपिसोड के अंत में मुन्ना भैया ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ाते हुए एक बार फिर से मिर्ज़ापुर लौटने का वादा किया है. इस एपिसोड को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. प्रशंसकों ने इसे “महीने का बोनस” कहा और इसे प्राइम वीडियो पर देखने की सलाह दी।

मिर्ज़ापुर 3 का बोनस एपिसोड देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो को सब्सक्राइब करना होगा। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा और रसिका दुग्गल समेत कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से इस सीरीज को और भी यादगार बना दिया है. मिर्ज़ापुर की इस शानदार वापसी को देखने के लिए प्रशंसक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

Share
अगला लेख → रूस में MI-8 हेलिकॉप्टर अचानक हुआ लापता, 22 यात्री थे सवार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *