मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अगर बच्चे की पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो ये 5 आयुर्वेदिक चीजें करें इस्तेमाल

अगर बच्चे की पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो ये 5 आयुर्वेदिक चीजें करें इस्तेमाल

आजकल बच्चों पर मानसिक दबाव पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उम्दा प्रदर्शन की उम्मीदों के बीच बच्चों पर पढ़ाई, समझ और याददाश्त को लेकर भारी दबाव बना रहता है। जैसा कि हमारे शरीर के अन्य अंगों के लिए सही पोषण जरूरी होता है, वैसे ही दिमाग को भी सही पोषण की आवश्यकता होती है ताकि वह बेहतर तरीके से काम कर सके। बच्चों की मानसिक सेहत और ध्यान को मजबूत करने के लिए उनके आहार में कुछ खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शामिल किया जा सकता है, जो उनकी मेमोरी और एकाग्रता को बढ़ा सकती हैं।

तुलसी को बच्चों की डाइट में शामिल करें
तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में पाया जाता है और यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसे बड़े फायदे मंद माना गया है। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में किया जाता है, और यह बच्चों की याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती है। बच्चों को नियमित रूप से गर्म दूध या स्मूदी में तुलसी पाउडर मिलाकर देना उनके मानसिक तनाव को कम करता है और एकाग्रता में वृद्धि करता है।

पुदीना है फायदेमंद
पुदीना न केवल पाचन तंत्र के लिए अच्छा है, बल्कि यह बच्चों के दिमाग को भी सक्रिय रखने में सहायक है। इसके तेल को बच्चों के कमरे में डिफ्यूज़र में डालने से दिमाग शांत रहता है और मानसिक थकावट कम होती है। साथ ही पुदीने की चाय पीने से ऊर्जा मिलती है और उनकी एकाग्रता में सुधार होता है।

हल्दी का इस्तेमाल करें
हल्दी का इस्तेमाल आमतौर पर खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह एक शक्तिशाली औषधि भी है। हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं और यह बच्चों के दिमाग को तेज करने, तनाव कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। बच्चों को रोजाना हल्दी वाला दूध पिलाने से उन्हें मानसिक मजबूती मिल सकती है।

सौंफ को अपनी डाइट में शामिल करें
सौंफ का सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन में सुधार करने के साथ-साथ दिमाग को शांत और तेज रखने में भी सहायक है। बच्चों की मेमोरी और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए सौंफ का सेवन एक बेहतरीन उपाय है।

अश्वगंधा का सेवन करें
अश्वगंधा एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है, जो मानसिक तनाव को कम करने और दिमाग को तेज करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। बच्चों को रात में सोने से पहले दूध में अश्वगंधा मिलाकर देना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।

इन जड़ी-बूटियों को बच्चों के आहार में शामिल करने से उनकी मानसिक सेहत बेहतर हो सकती है, साथ ही उनकी एकाग्रता और याददाश्त में भी सुधार हो सकता है।

Share This
अगला लेख → भारत का पहला डायबिटीज बायोबैंक चेन्नई में स्थापित, युवाओं को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,581 -55 (-0.22%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 88% 💨 4 km/h
Dehradun