मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेथी का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद ,सुबह के समय खाली पेट पीने से मिलते हैं अनेक लाभ

मेथी का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद ,सुबह के समय खाली पेट पीने से मिलते हैं अनेक लाभ

भारतीय घरों में मेथी का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है। लोग इसे सब्जी, पराठा, या लड्डू के रूप में खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, मेथी में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन C और B, और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कई बीमारियों से बचने और उनका इलाज करने में सहायक हैं। तो आइए, जानते हैं कि मेथी पानी पीने से हमें क्या लाभ हो सकते हैं और इसे कब पीना चाहिए।

खाली पेट मेथी पानी के फायदे:

  1. शरीर का डिटॉक्स: खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में जमा विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाना: मेथी पानी पाचन तंत्र को सुधारने में बहुत प्रभावी है। यह पेट की सफाई करता है और कब्ज, एसिडिटी, और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  3. वजन घटाने में मदद: मेथी पानी वजन कम करने में सहायक है। अगर आप इसे नियमित रूप से पीते हैं, तो यह मोटापे को कम करने में मदद करता है। आप मेथी और सौंफ के बीजों का पानी भी बना सकते हैं, जिससे वजन घटाने में तेज असर देखने को मिलता है।

मेथी पानी बनाने का तरीका: आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, मेथी पानी का सेवन खासतौर पर सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए। इसे बनाने के लिए, रात को 1 से 1.5 चम्मच मेथी दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। आप चाहें तो मेथी दानों को बाद में चबा भी सकते हैं। यह पानी शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

हालांकि, क्योंकि मेथी गर्म होती है, गर्भवती महिलाओं को इसे डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करना चाहिए।

Share
अगला लेख → पपीता को सर्दियों में खाना चाहिए या नहीं ? जानिए यह फल ठंडा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *