मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अगर आपको डायबिटीज का है डर , तो इन उपायों को अपनाकर अपनी सेहत को बेहतर बनाएं

अगर आपको डायबिटीज का है डर , तो इन उपायों को अपनाकर अपनी सेहत को बेहतर बनाएं

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो भारत में तेजी से फैल रही है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस बीमारी के मामले 10 करोड़ से अधिक हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहरी इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो चुकी है, जहां हर तीसरे व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा है। खानपान की गलत आदतें और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल इस बीमारी के प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कुछ उपायों को अपनाकर हम डायबिटीज से बचाव कर सकते हैं। इस विषय में विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हम कुछ आदतों को अपने जीवन में शामिल करें, तो डायबिटीज से बचने में मदद मिल सकती है।

दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार के अनुसार, डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। एक टाइप-2, जो खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण होती है, और दूसरी टाइप-1, जो जेनेटिक होती है और जन्म के समय ही होती है। टाइप-1 से बचाव मुश्किल है, लेकिन टाइप-2 से बचा जा सकता है। इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

1. रोज 5 किलोमीटर की तेज चाल (ब्रिस्क वॉक) करें:
डायबिटीज से बचने के लिए सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर दिन कम से कम 5 किलोमीटर की तेज चाल चलें, यानी पैदल चलें लेकिन थोड़ी तेज गति से, जिससे आपकी सांस भी फूलने लगे। ब्रिस्क वॉक शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होती है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट में भी ब्रिस्क वॉक को डायबिटीज के जोखिम को कम करने में फायदेमंद माना गया है।

2. योग को दिनचर्या में शामिल करें:
ब्रिस्क वॉक के बाद, कम से कम आधे घंटे का योगाभ्यास करें। कुछ विशेष योगासन जैसे मार्जरी आसान, अर्धकटिचक्रासन, और कटिचक्रासन डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। हाल ही में, एम्स की रिसर्च में भी यह पाया गया है कि योग से डायबिटीज से बचाव किया जा सकता है।

3. सही खानपान अपनाएं:
डायबिटीज से बचने के लिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आपकी डाइट में वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होनी चाहिए, जबकि प्रोटीन की मात्रा अधिक होनी चाहिए। इसलिए, आलू, मैदा, और चीनी जैसी चीजों का सेवन कम करें और दाल, राजमा, फल, और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

इन सभी उपायों को अपनी जीवनशैली में शामिल करके आप डायबिटीज से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Share This
अगला लेख → मोटापा घटाने वाली दवाओं का WHO ने किया समर्थन, जानिए इसके पी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun