मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण

राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण

अयोध्या – अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तरफ से प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अयोध्या आने का आग्रह किया गया है ट्रस्ट के सचिव चंपत राय संबंधित आमंत्रण पत्र लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि वर्तमान में कोरोना जैसी समस्या को देखते हुए पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि अगर संभव हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन कर दें, जिससे जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके और भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *