मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में इसका सेवन किन लोगों के लिए है लाभदायक

शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में इसका सेवन किन लोगों के लिए है लाभदायक

शकरकंद को फलों और सब्जियों दोनों में शामिल किया जाता है। सर्दियों के मौसम में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि शकरकंद पोषण से भरपूर होता है। इसे फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का खजाना माना जाता है। इसलिए, आलू की तुलना में शकरकंद का सेवन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। शकरकंद में जिंक, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक तत्व भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकरकंद की तासीर ठंडी होती है या गर्म? आइए जानते हैं शकरकंद की तासीर और इसे खाने का सही तरीका।

शकरकंद की तासीर कैसी होती है?

शकरकंद की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए यह सर्दियों में खाने के लिए एक आदर्श विकल्प है। इसमें विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और फ्लू जैसी सर्दियों की बीमारियों से बचाने में सहायक है। साथ ही, यह शरीर को गर्माहट देने का भी काम करता है।

शकरकंद के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार:
सर्दियों में शकरकंद का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

2. पाचन तंत्र को सुधारता है:
शकरकंद फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

3. वजन घटाने में सहायक:
सर्दियों में अक्सर लोग एक्सरसाइज करने में आलस करते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। शकरकंद का सेवन फाइबर से भरपूर होता है, जिससे भूख देर से लगती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

शकरकंद कब और कैसे खाना चाहिए?

शकरकंद को रात में खाने से बचें, खासकर अगर आप मोटापे या डायबिटीज के मरीज हैं। इसे दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खाना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे उबालकर, स्टीम करके या बेक करके खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के रूप में लेना भी फायदेमंद होता है।

Share This
अगला लेख → रोज पीएं आंवले का पानी, जानिए ये आपकी सेहत पर क्या असर डालता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun