मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बड़ी इलायची है सेहत के लिए फायदेमंद, ये कई बीमारियों से बचाती है

बड़ी इलायची है सेहत के लिए फायदेमंद, ये कई बीमारियों से बचाती है

जब घर में कोई खास सब्जी या पुलाव बनता है, तो बड़ी इलायची का स्वाद उसे एक अलग ही फ्लेवर देता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बड़ी इलायची का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है और शरीर को ताजगी मिलती है। आप इसे सीधे भी खा सकते हैं या फिर इसका पानी बना कर भी पी सकते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करता है। बड़ी इलायची में कई औषधीय गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बड़ी इलायची का पानी पीने के फायदे:

बड़ी इलायची का आयुर्वेदिक महत्व आयुर्वेद में बड़ी इलायची का उपयोग कई दवाओं में किया जाता है। यह न केवल स्वाद में सुधार करती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज भी करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सर्दी, जुकाम और खांसी जैसे संक्रमणों से बचाते हैं।

बड़ी इलायची का पानी कैसे बनाएं इसके लिए 2-3 बड़ी इलायची लें और इन्हें 2 कप पानी में डालकर उबालने के लिए रखें। इसे 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, फिर छान लें। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए, तो उसमें शहद मिलाकर पिएं।

कब और कैसे पीना चाहिए बड़ी इलायची का पानी? बड़ी इलायची का पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद होता है। आप इसे दिन में दो बार भी ले सकते हैं। अगर सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो, तो इसे दिन में कई बार पी सकते हैं। खाने के बाद भी इसे पी सकते हैं।

बड़ी इलायची के फायदे

  • सर्दी-खांसी में राहत: अगर आपको सर्दी, खांसी या जुकाम की समस्या रहती है, तो बड़ी इलायची का सेवन जरूर करें। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन मार्ग को साफ करते हैं और बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • पाचन में सुधार: बड़ी इलायची पेट के लिए भी लाभकारी है। यह गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है।
  • मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद: बड़ी इलायची में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है।
Share
अगला लेख → गाजर की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानिए इसके फायदे और बीमा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *